कार के डैशबोर्ड से चिट्टे की खेप बरामद, 2 युवक गिरफ्तार

Saturday, Jul 06, 2019 - 11:25 PM (IST)

शिमला (सुरेश): ऊपरी शिमला में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक और कामयाबी हासिल की है। कोटखाई तहसील के अंतर्गत पुलिस ने एक कार से चिट्टा बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात पुलिस ने कोटखाई बाजार के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक कार (एच.पी. 10-7888) को जांच के लिए रोका गया।

कार के डैशबोर्ड से मिला 17 ग्राम चिट्टा

जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड से पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों की  पहचान जुब्बल के दांडी निवासी हिमांशु और मेहाना निवासी करण अधिराज के रूप में हुई है। डी.एस.पी. ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और युवाओं को इससे बचाने के लिए यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Vijay