पुलिस को नाके पर मिली सफलता, 1.505 KG चरस के साथ कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार

Saturday, Jul 10, 2021 - 12:29 AM (IST)

पधर (ब्यूरो): जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान एक किलो 505 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस रोपा पधर के पास गाड़ियाें की चैकिंग कर रही थी कि इस दौरान एक कार गुम्मा से जोगिंद्रनगर की तरफ आई। जब इस कार को रोककर चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो उसने कहा कि दस्तावेज घर पर रह गए हैं। चालक के साथ ही एक व्यक्ति भी बैठा था जिसने अपनी गोद में कैरी बैग पकड़ा हुआ था। जब पुलिस ने उस कैरी बैग के बारे में पूछा तो वे दोनों घबरा गए।

जब पुलिस ने शक के आधार पर उक्त बैग की तलाशी ली तो उसमें एक किलो 505 ग्राम चरस बरामद हुई। चालक ने अपना नाम रजत ठाकुर (22) गांव अप्पर दराटी डाकघर लाहला तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिजुल चौधरी (22) गांव व डाकघर हंगलोह तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा बताया। एसएचओ जरियाल ने बताया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Content Writer

Vijay