बड़ी सफलता : 874 ग्राम चरस के साथ 2 युवक व महिला गिरफ्तार

Saturday, Jan 25, 2020 - 10:41 PM (IST)

मंडी (नितेश सैनी): शनिवार को पुलिस ने 2 युवकों व एक महिला को 874 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में स्टेट विजीलैंस एवं एंटी क्रप्शन विंग ने 2 चरस तस्करों से 820 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

एक ही बस में सवार थे दोनों आरोपी

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पैक्टर संजय के नेतृत्व में गठित टीम ने ब्रिंदाबणी में लगाए नाके के दौरान हरियाणा रोडवेज की बस में गुलाब चंद पुत्र बीरवल गनेयूली डाकघर थाटीबीड़ तहसील बंजार जिला कुल्लू के पास से 645 ग्राम चरस बरामद की। वहीं उसी बस में सफर कर एक युवक चमन लाल पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव कसाला, डाकघर कठोग, तहसील पधर, जिला मंडी के कब्जे से 175 ग्राम चरस बरामद की है।

महिला से 54 ग्राम चरस बरामद

दूसरे मामले में बल्ह पुलिस ने गश्त के दौरान नेरचौक स्थित चामुंडा कालोनी में एक 44 वर्षीय महिला से 54 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई मुख्य आरक्षी नेक राम की अगुवाई में संदेह के आधार पर की गई है। महिला तहसील चच्योट जिला मंडी की बताई जा रही है जोकि बल्ह के नेरचौक में रहती है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बल्ह राजेश ठाकुर ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

Vijay