किन्नौर में 2 साल की मासूम के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Thursday, Aug 08, 2019 - 01:44 PM (IST)

किन्नौर (विशेषर नेगी): हिमाचल में आए दिन रेप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कई लोग दरिंदगी की सारी हदें पार कर जाते हैं। एक ऐसा ही मामला किन्नौर के मुरंग तहसील के स्कीबा का है, जहां 2 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। जानकारी के अनुसार, किन्नौर के स्कीबा में दो साल की नेपाली मूल की बच्ची से एक व्यक्ति ने रेप किया। जोकि नालागढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह स्कीबा मे मैकेनिक का काम करता है। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

kirti