हिमाचल में नशे का जाल बिछा रहे नाइजीरियन मूल के 2 तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 11:00 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): रामपुर पुलिस ने क्षेत्र में नशे का जाल बिछा रहे 2 नाइजीरियन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इन युवकों की पहचान नाइजीरियन निवासी विजडम व जैमस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीते एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस युवक ने पूछताछ के दौरान 2 चिट्टा तस्करों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इन विदेश मूल के दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के लिए रणनीति तैयार की और पुलिस की टीम को दिल्ली भेजा गया। इस टीम ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों चिट्टा तस्करों को दिल्ली में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि इस दौरान पुलिस की टीम को कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस को बड़ी सफलता मिलने के बाद पुलिस की टीम कठिनाइयों को भूल गई है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 अप्रैल को रामपुर के चौधरी अड्डे में जिला कांगड़ा के 25 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया था। इस युवक से पुलिस ने 7.15 ग्राम चिट्टा व 1.14 ग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने युवक से पूछताछ की और पुलिस ने विशेष टीम को दिल्ली भेजा। इस टीम ने रातोंरात इन दोनों चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम में एएसआई लाल चंद, हैड कांस्टेबल हुक्म, नरेंद्र, कांस्टेबल दिनेश, दीपक साइबर सैल शिमला व सहायक कांस्टेबल अशोक ने 2 दिन में इन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार ये नाइजीरियन मूल के युवक लम्बे समय से रामपुर के युवकों से संपर्क में थे। इसके बाद स्थानीय युवकों के माध्यम यहां पर चिट्टे के कारोबार को बढ़ाने में काफी सक्रिय हो गए थे। इसके बाद रामपुर में चिट्टा तस्करों का नैटवर्क फैल गया। इस नैटवर्क के माध्यम से रामपुर, किन्नौर व कुल्लू सहित अन्य कई क्षेत्रों में चिट्टा की तस्करी हो रही थी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News