Sirmaur: राजगढ़ में 982 ग्राम चरस के साथ 2 सगे भाई गिरफ्तार, बाइक पर थे सवार

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2024 - 12:58 PM (IST)

राजगढ़: सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने 2 युवकों को चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ पुलिस थाना की टीम गश्त के दौरान हाब्बन सड़क पर तैनात थी। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक (सीएच 01एएफ-0533) को जांच के लिए रोका। 

उक्त बाइक पर  कपिल (25) और वीरेंद्र (24) निवासी टपरोली, तहसील राजगढ़ थे। जब उन्होंने सामने पुलिस टीम को देखा तो घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर जब उनकी तलाशी तो उनके कब्जे से 982 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक सवार सगे भाई हैं। 

एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News