शिमला में सेब व्यापारी सहित 2 और कोरोना पॉजिटिव

Tuesday, Jul 14, 2020 - 07:59 PM (IST)

शिमला (याेगराज): शिमला शहर में कोरोना पॉजिटिव के 2 मामले सामने आए हैं। पहला कोरोना पॉजिटिव 50 वर्षीय व्यक्ति 5 जुलाई को कश्मीर से 2 लोगों के साथ शिमला पहुंचा था और बालूगंज जामा मस्जिद के पास अपने घर पर क्वारंटाइन था। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि अन्य 2 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव सेब व्यापारी है और 5 जुलाई को ही शिमला आया था। इसकी उम्र 42 साल है और शिमला में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन था।

Vijay