Breaking News : कांगड़ा और सिरमौर में सेना के 2 और जवान कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 05:18 PM (IST)

कांगड़ा/सिरमौर(ब्यूरो): कांगड़ा जिला में रविवार को सेना का एक और जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं सिरमौर में भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों की है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला की रक्कर तहसील के रक्कड़ गांव का 39 वर्षीय जवान 23 जून अरुणाचल प्रदेश से लौटा था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उसे एमएच योल में स्थानांतरित किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले जिला में आज के ही दिन 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें फतेहपुर के गुरयाल का 7 साल का बच्चा, इंदौरा के जिंदड़ी गांव का 53 वर्षीय बीएसएफ जवान, लोधवां गांव 23 वर्षीय युवक और हरोली फतेहपुर का 36 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।

वहीं जिला सिरमौर के उपमंडल पावटा साहिब के धौलाकुआं में कोरोना पॉजिटिव आया सेना का जवान (48 वर्षीय) 24 जून को दिल्ली आर्मी कैंट से पांवटा साहिब आया था तथा संस्थागत क्वारंटाइन में था। इसका सैंपल 26 जून को लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज आई है। पॉजिटिव आए व्यक्ति को त्रिलोकपुर कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब 14 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News