कांगड़ा में होम गार्ड के जवान सहित 2 की कोरोना से मौत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 07:14 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव गृह रक्षक समेत एक और मरीज की मृत्यु हुई है। मंगलवार को भी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में 14 जवान भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव 51 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जवाली के भरमाड़ निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति जोकि 19 सितम्बर को बुखार, खांसी तथा सांस लेने की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका 21 सितम्बर को कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था तथा उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। मरीज मधुमेह से भी ग्रस्त था। मंगलवार को मरीज की मृत्यु हो गई। मृत्तक हिमाचल गृह रक्षक जवान था तथा रैहन पुलिस चौकी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा धर्मशाला के कनेड के 65 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति को 28 सितम्बर को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तथा जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मरीज मधुमेह सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था जिनकी भी मंगलवार को मृत्यु हो गई। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में मंगलवार को भी पुलिस के 14 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 22, 24, 23, 20, 20 23, 24, 21, 26, 23, 22, 24, 26 तथा 20 वर्षीय जवान शामिल हैं।

ब्लॉक महाकाल की 87 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती तथा 31 वर्षीय व्यक्ति और बैजनाथ की 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पालमपुर के आईमा की 48 वर्षीय महिला, पपरोला के ठारुका 45 वर्षीय व्यक्ति, महाकाल के कंदराल का 53 वर्षीय व्यक्ति, भवारना के रायपुर सुलह का 43 वर्षीय व्यक्ति, कियारवां का 17 वर्षीय बच्चा, मरुंह का 75 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के राम चौक की 22 वर्षीय युवती तथा 23 व 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन 54 वर्षीय महिला, धर्मशाला के कनेड का 65 वर्षीय व्यक्ति तथा कांगड़ा की 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सी.एम.ओ. ने बताया कि ऊना का 64 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा की 80 वर्षीय बुजुर्ग, कांगड़ा के कोहाला की 45 वर्षीय महिला, जवालाजी की 70 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के फरेढ़ का 26 वर्षीय युवक, शाहपुर के 56 व 26 वर्षीय महिलाएं व 2 वर्ष का बच्चा, छत्तड़ी की 34 वर्षीय महिला, 28, 24 व 56 वर्षीय व्यक्ति, खैरा का 96 वर्षीय बुजुर्ग, टांडा मेडिकल कालेज का 22 वर्षीय युवक,  जवाली के तिहाल डसोली का 47 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के कुथांदल की 35 वर्षीय महिला, कांगड़ा मैन बाजार का 6 वर्ष का बच्चा, 66 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के दियोल का 50 वर्षीय व्यक्ति तथा जिला मंडी के जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा का 18 वर्षीय युवक भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News