सुंदरनगर : पुंघ में चंडीगढ़ के 2 लोगों से पकड़ी 894 ग्राम चरस, कार में सवार थे आरोपी

Saturday, Jan 07, 2023 - 05:32 PM (IST)

सुंदरनगर (गगन): पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ में नाकाबंदी करते हुए कार सवार 2 लोगों को पुलिस टीम ने 894 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के एएसआई दौलत राम ने अन्य कर्मचारियों के साथ पुंघ में फोरलेन पर नाका लगाया था। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही टाटा इंडिगो कार (सीएच 01एजी-0778) को जांच के लिए रोका गया तो उसमें सवार देवेंद्र पाल (50) निवासी हाऊस नंबर 1512/1 सैक्टर-30 चंडीगढ़ तथा अफजल खान (52) निवासी हाऊस नंबर 1517/2 सैक्टर-30 चंडीगढ़ के कब्जे से 894 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay