लड़ाई-झगड़े में घायल की मौत पर 2 गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 10:51 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): शुक्रवार शाम शाहपुर पुलिस स्टेशन के तहत एक हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी हेम राज ने बताया कि त्रिलोक सिंह पुत्र कालू राम निवासी परगौड़ तहसीेल हारचक्कियां ने 21 मई को दिनेश कुमार (34) व राजीव कुमार (34) के खिलाफ  किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने एफ.आई.आर. नंबर 66 के तहत 341, 323, 504 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था। इसमें घायल त्रिलोक चंद पुत्र कालू राम को रैफर करके पी.जी.आई. भेजा गया था, जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने इस सूचना के बाद धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को मटौर के नजदीक गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों सेना में हैं। थाना प्रभारी हेम राज ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को कोर्ट मे पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News