बैटरियां चोरी करने के जुर्म में 2 गिरफ्तार, बैटरियां व थ्री व्हीलर बरामद

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 06:49 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने चोरी करने के जुर्म दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मीर सिंह निवासी जरड़ भुट्ठी कलोनी ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि इसने अपना ट्रैक्टर मौहल में पार्क किया था। रात के समय इसकी ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन की तो पाया गया कि आरोपी मनोज कुमार पुत्र वेद राम निवासी गांन्धीनगर कुल्लू व विशाल पुत्र राम लाल निवासी ढालपुर कुल्लू ने एक थ्री व्हीलर मनाली से चुराया था।

इसके उपरांत इन्होंने बीती रात मौहल, भुंतर, कोलीबेहड़ इत्यादि इलाकों से ट्रैक्टर व टिप्परों की 6 बैक्टरियां चुराई थी। जिन्होंने यह बैटरियां थ्री व्हीलर में डाल कर भुन्तर में एक दुकान में 15000 रुपये में बेची थी। जहां से पुलिस द्वारा इन बैटरियों को बरामद किया गया और थ्री व्हीलर को भी कब्जा में लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News