Chamba: कार दुर्घटना में बलौट गांव के 19 वर्षीय अजय कुमार की मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2024 - 12:46 PM (IST)

तेलका, (इरशाद): तेलका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत करवाल के बलौट गांव निवासी अजय कुमार की कार दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने से उसके परिजनों व रिश्तेदारों में काफी दुख का माहौल छा गया है।

अजय कुमार (19) पुत्र सुरेन्द्र कुमार गांव बलौट ग्राम पंचायत करवाल अपने दोस्त के साथ 19 सितम्बर को ऊना से पठानकोट की तरफ आ रहा था तो तलवाड़ा के पास अनियंत्रित होकर कार कहीं टकरा गई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

करवाल पंचायत के प्रधान सुरेंदर कुमार ने बताया कि अजय कुमार पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार था व फार्मेसी कर अपना भविष्य बनाना चाहता था। अजय कुमार, सुरेन्द्र का इकलौता बेटा था।

जोकि उन्हें रोता-बिलखता छोड़ गया। अजय कुमार के अलावा सुरेन्द्र कुमार की एक बेटी है। शुक्रवार को अजय कुमार का शव घर लाया गया। जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News