किन्नौर में फिर आए कोरोना के 19 नए मामले

Monday, Dec 07, 2020 - 05:51 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन) : जिला किन्नौर में दिन प्रतिदिन कोरोना के  मामले बढ़ते जा रहे हैं। किन्नौर जिले में सोमवार को भी कोविड-19  के 19 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड 19 के  101 सेम्पल लिए गए। जिनमें 19 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 82 सेम्पल की रिपोर्ट नेगिटिव  आई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गत दिवस 347 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट आज सोमवार सांय तक आने की उम्मीद है। पॉजिटिव आने वालों में 6 महिलाएं व 13 पुरूष शामिल हैं। इनकी आयु 22 वर्ष से 63 वर्ष के बीच हैं। 

पॉजिटिव आए मामलों में थेमग्रन्ग गांव से 1 पुरूष, टी डीडोंग विधुत परियोजना से 2 पुरूष, ब्रलेंगी गांव से 1 महिला व 1 पुरूष, जेएसडब्ल्यू जल विधुत परियोजना से 1 पुरूष, लियो से 1 पुरूष, सांगला से 1 महिला, भावानगर कॉलोनी से 1 पुरूष व 1 महिला तेलेंगी गांव से 1 पुरूष, पूह से 1 महिला व 1 पुरूष, नान्सपो गांव से 1 महिला, डाईट रिकांगपिओ से 1 पुरूष, रारंग गांव से 1 महिला व 1 पुरूष, उरनी गांव से 1 पुरुष व डोंगरी गांव से 1 पुरूष शामिल है।
 

prashant sharma