सिरमौर में कोरोना के 18, कांगड़ा में 16 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 05:03 PM (IST)

नाहन/कांगड़ा (ब्यूरो): रविवार को सिरमौर व कांगड़ा जिला में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 18 सिरमौर जबकि 16 मामले कांगड़ा में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला में 12 मामले रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शिलाई के 6, पांवटा साहिब के 3 और नाहन से 3 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा आटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे 100 में 54 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 6 पॉजिटिव हैं। इसके अलावा 50 सैंपल प्रक्रिया में हैं। पॉजिटिव पाए गए 6 लोगों में गांव नेरो कोलांवाला भुड नाहन से 32 वर्षीय पुरुष, कच्चा टैंक नाहन से 37 वर्षीय पुरुष, एमसी रैस्ट हाऊस हरिपुर मोहल्ला नाहन के पास से 23, 24 व 32 वर्षीय पुरुष व शिलाई का 19 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है।

कांगड़ा में ये लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

कांगड़ा जिला में पॉजिटिव पाए गए 16 लोगों में पांगी धरवास की 62 वर्षीय महिला, अणुकलां हमीरपुर की 73 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-7 मेन बाजार ऊना का का 57 वर्षीय व्यक्ति, घमरू धर्मशाला की 28 वर्षीय महिला, नेरटी शाहपुर की 54 वर्षीय महिला, द्रमण का 30 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर से 60 व 66 वर्षीय व्यक्ति, बीएसएफ भोई से 32, 35, 37, 45, 48, 52-52, 56 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News