18 दिन बाद रेस्क्यू टीम को मिला एक और जवान का शव, 2 अभी भी लापता

Saturday, Mar 09, 2019 - 03:01 PM (IST)

रिकांगपिओ : हिमाचल के किन्नौर जिले के नमज्ञा डोगरी में 20 फरवरी को 6 लापता जवानों में से चौथे जवान का शव बरामद हो गया है। जबकि 2 अभी भी 2 जवान लापता है। पहचान 7 जैक राईफल के राईफल मैन नितिन राणा (27 वर्ष) पुत्र सुभाष चंद निवासी जयसिंहपुर गांव रिट जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम द्वारा शनिवार को सुबह ही 18वें दिन सर्च अभियान चलाया गया तथा टीम को कांगड़ा जिले के राईफल मैन नितिन राणा का शव बर्फ में दबा हुआ मिला। रेस्क्यू टीम द्वारा शव को वहां से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सी.एच.सी. पूह ले जाया गया है। जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन में लगी रेस्क्यू टीम बाकी 2 जवानों को खोजने में लगी है।

इससे पहले 2 मार्च को रेस्क्यू टीम ने पश्चिम बंगाल के गोविंद छेत्री नामक जवान का शव बरामद किया था तथा 4 मार्च को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ के जवान राजेश ऋषि का शव बरामद किया था तथा अभी भी 2 जवान जिनमें एक जवान कुल्लू के निरमंड व एक जवान जम्मू का बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को जिला किन्नौर के पूह खंड के नमज्ञा डोगरी मे गलेशियर की चपेट में आने से 5 जवान लापता हो गए थे तथा जिला बिलासपुर के एक जवान राकेश कुमार सी.एच.सी. पूह ले जाते हुए शहीद हो गया था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 28 फरवरी को कांगड़ा निवासी जवान नितिन राणा का फो न मिला था व 1 मार्च को एक कलाई घड़ी भी बरामद हुई थी। लापता जवानों को ढूंढने के लिए डी. आर.डी.ओ. से स्पेशल वैज्ञानिकों की टीम और 2 स्निफ र डॉग, जेएंडके से स्पेशल आई हुई दो टीमें तथा आर्मी आई.टी.बी.पी. के जवानों सहित स्थानीय ग्रामीण, ग्रीफ की तीन जे.सी.बी. व एक डोजर इस रेस्क्यू ऑप्रेशन में शामिल है।

इसके अतिरिक्त लापता जवानों का पता लगाने के लिए स्पैशल थर्मल डिटेक्शन, मेटल डिटेक्शन व रडार डिटेक्टर का प्रयोग भी किया जा रहा है। वहीं ए.डी.एम. पूह शिव मोहन ने बताया कि सी.एच.सी. पूह ले जाया गया है तथा वहां पर पोस्टमार्टम करवा कर शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

kirti