यमुना नदी में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, शादी में शरीक होने आया था

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 01:37 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब में अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। अपने दोस्तों के साथ युवक जैसे ही यमुना नदी में उतरा अचानक पानी का बहाव तेज होने से वह गहरे पानी में समा गया। तभी उसके दोस्तों ने शोर मचाया और स्थानीय व्यक्ति द्वारा युवक को बाहर निकला गया। लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। युवक को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर उपस्थित डॉ ने युवक को मृतक को घोषित कर दिया।

मृतक युवक (17) वर्षीय अंशुल पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव खारवण तहसील जगाधरी का बताया जा रहा है जो कि पांवटा में किसी की शादी में आया था। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के एसएमओ डॉक्टर सहगल ने बताया कि एक युवक पानी में डूब गया था जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। उसे सिविल अस्पताल पहुंचा साहिब लाया गया मगर यहां पहुंचने से पहले ही वह मृत अवस्था में था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखकर पोस्टमार्टम कर शव पुलिस को सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News