शिमला में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर हुआ खुलासा; मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 03:51 PM (IST)

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किराए के कमरे में अपनी बहन के साथ रह रही थी पीड़िता

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के रामपुर उपमण्डल का है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ एक किराए के कमरे में रह रही थी। मंगलवार सुबह अचानक उसे पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सा परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह नौ महीने की गर्भवती है। इस सूचना के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपी भी नाबालिग

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले में नामजद आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News