मंडी में 14 और सिरमौर में 8 नए केस, आज कुल 27 मामले

Saturday, Aug 15, 2020 - 04:43 PM (IST)

मंडी : प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को सुबह 9 केस आने के बाद दिन के समय मंडी में 14 नए केस सामने आए हैं। इनमें से 7 के बलदोडा क्षेत्र से आए हैं। बाकि 7 मामले अन्य क्षेत्रों से हैं। इनमें से 9 मामले संभवतः एक ही परिवार या एक ही गांव के हो सकते है। वहीं दूसरी ओर 4 मामले सिरमौर से भी आए हैं। इनमें से एक 68 साल के एक पुरूष, 29 साल का एक युवक, 33 साल की एक महिला है। ये तीनों ही पांवटा साहिब से सामने आ रहा है। वहीं एक अन्य मामल भी सामने आया है। इसके पूर्व शनिवार सुबह चंबा जिले में  पहले से पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आने से चार संक्रमित हुए हैं। इनमें 25 साल का एक युवक, 32 साल के एक व्यक्ति, 67 वर्ष के एक पुरूष और एक अन्य मामला 38 साल एक युवक है। ये मामले किहार,धड़ोग और पुखरी से आए हैं। सिरमौर जिले में भी चार नए मामले आए हैं। इनमें से एक ददाहु और तीन पांवटा से हैं। कांगड़ा जिले में संसारपुर से एक नया मामला आया है। 
 

Edited By

prashant sharma