सरकार ने दी मंजूरी, पुलिस विभाग में भरे जाएंगे कांस्टेबल के 1334 पद

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 09:21 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 1334 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। कांस्टेबलों के रिक्त पड़े पदों पर यह भर्ती होगी। इसको लेकर राज्य सरकार ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है, ऐसे में गृह विभाग ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया है। 1334 पदों में से 1076 पदों पर पुरु ष और 267 पदों पर महिला कांस्टेबलों के माध्यम से भरे जाएंगे। इनमें 91 पद चालक कांस्टेबल के शामिल हैं। इसी कड़ी में अब पुलिस मुख्यालय उक्त पदों को भरने के लिए आगामी प्रक्रिया अमल में लाएगा।

चुनाव के बाद मांगे जा सकते हैं आवेदन

सूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बाद उक्त पदों को लेकर आवेदन मांगे जा सकते हैं। गौर हो कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते बजट सत्र में करीब एक हजार पुलिस पदों को भरने की घोषणा की थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते भर्ती में थोड़ा विलंब हुआ। पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पड़े पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिस पर सरकार ने अब अपनी मोहर लगा दी है।

रैगुलर होगी भर्ती, पूरे लाभ 8 साल बाद

प्रदेश पुलिस विभाग में 1334 पदों पर भर्ती तो रैगुलर होगी लेकिन भर्ती होने वाले कांस्टेबलों को 8 साल बाद रैगुलर कर्मियों जैसे अन्य लाभ मिलेंगे। पुलिस एक मात्र ऐसा विभाग है, जहां भर्ती होने वाले कांस्टेबलों को रैगुलर कर्मियों की तर्ज पर बेसिक व ग्रेड पे का लाभ प्राप्त करने के लिए 8 साल का नियमित सेवाकाल आवश्यक किया गया है। हालांकि यह मामला सरकार के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन अभी तक साकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए। देखा जाए तो अन्य विभागों में अनुबंध काल 3 साल का है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News