13 दिन बाद मिला Glacier में दबे तीसरे जवान का शव, 3 की तलाश जारी

Monday, Mar 04, 2019 - 06:31 PM (IST)

शिमला(विशेषर नेगी) :हिमाचल के किन्नौर जिले के नमज्ञा डोगरी में 20 फरवरी को 6 लापता जवानों में से तीसरे जवान का शव बरामद हुआ है। डीसी किन्नौर गोपाल चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर चल रहे सर्च ऑपरेशन के 13वें दिन गोविंद छेतरी,जिला बिनागुरी, वेस्ट बंगाल का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शहीद सैनिक के शव को आर्मी हेडक्वार्टर पूह ले जाया जा रहा है। सोमवार को सैनिक के शव को उनके पैतृक स्थान लाया जाएगा। गौरतलब है कि गत 20 फरवरी को आर्मी के 7 जेके राइफल्स के 6 जवान पेयजल लाइन दुरुस्त करते हुए ग्लेशियर की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद से ही आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

अब तक 3 जवानों के शव बरामद हुए है। सर्च ऑपरेशन में 500 से अधिक लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए है। अभी भी 3 जवानों की खोज जारी है। विकट मौसम और करीब 6 सौ मीटर लम्बे ग्लेशियर क्षेत्र में जवानों को खोजना चुनौती बना था।

 

kirti