पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा के 13 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

Friday, Oct 22, 2021 - 11:27 AM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 13 भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है और सभी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा के बागी बरागटा के बाद अब उनके समर्थक भी पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं। इसमें जुब्बल कोटखाई और महासू के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हैं। गोपाल जवैइक, सतीश पिरटा, यश्वीर जस्टा, अंकुश चौहान, सुशील कदसौली, संदीप गांगटा, रविंद्र चौहान, अशोक जस्टा, देवेंद्र श्याम, रामप्रकाश गइठा, चेतन कडईक, राजेश चौहान, अनिल काल्टा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

Content Writer

prashant sharma