चंबा, बिलासपुर और शिमला में सुबह मिले 12 कोरोना पॉजिटिव केस

Tuesday, Jul 28, 2020 - 11:11 AM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले पांच दिनों सेक बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार सुबह भी प्रदेश में एक साथ 12 नए मामले आए हैं। इनमें शिमला में 2, चंबा में सात और बिलासपुर के 3 लोग शामिल है। 

मंगलवार सुबह जो मामले सामने आए हैं उनमें एक 20 वर्षीय व्यक्ति चुराह, तीसा का रहने वाला है जो बेंगलुरु से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। एक 29 वर्षीय व्यक्ति डुघर, समोट का रहने वाला है जो गुड़गांव से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 45 वर्षीय व्यक्ति कथालूस समोट का रहने वाला है जो मुंबई से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 25 वर्षीय व्यक्ति लाहडू़, समोट का रहने वाला है जो मुंबई से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 25 वर्षीय व्यक्ति बारला, समोट का रहने वाला है जो मुंबई से लौटा था और इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। 20 वर्षीय आर्मी जवान लाहडू़, समोट का रहने वाला है जो लेह लद्दाख से लौट थ और होम क्वारंटाइन था। 21 वर्षीय आर्मी जवान बारी किहार का रहने वाला है, ये भी लेह लद्दाख से लौट था और होम क्वारंटाइन था। 

वहीं, शिमला शहर में मंगलवार सुबह कोरोना के दो और मामले आए हैं। शहर के लोअर बाजार के एक कारोबारी की पत्नी और बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों पिछले सप्ताह दिल्ली से लौटी थीं और जाखू स्थित अपने घर पर होम क्वारंटीन थीं। एसडीएम शिमला शहरी मंजीत शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि संक्रमितों के घर व भवन को सील कर दिया गया है। कहा कि संक्रमितों के घर व भवन को सील कर दिया गया है। वहीं कारोबारी की पत्नी और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोअर बाजार के कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। संक्रमितों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

दूसरी ओर जिला बिलासपुर में एक पुलिसकर्मी सहित 2 मजदूर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। एक पुलिसकर्मी उम्र 30 वर्ष थर्ड बटालियन पण्डोह जिसे कि गवर्नमेंट स्कूल गरा मोड़ा में क्वारंटाइन किया गया था। यह गांव शेरी तहसील करसोग जिला मंडी का रहने वाला है। इसके अलावा 45 वर्षीय मजदूर और 32 वर्षीय मजदूर जिन्हें की एम्स कोठीपुरा में क्वारंटाइन किया गया था,  इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन्हें अब बिलासपुर के चांदपुर के सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। सीएमओ बिलासपुर ने इसकी पुष्टि की है। 
 

Edited By

prashant sharma