पार्टी विरोधी कार्य करने पर भाजपा ने की कार्रवाई, जुब्बल-कोटखाई के 11 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

Tuesday, Oct 26, 2021 - 05:34 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव पार्टी विरोधी कार्य करने पर 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें मंडल उपाध्यक्ष भाजपा महावीर झगटा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र धौलटा, कार्यसमिति सदस्य कृष्ण चंद मांटा, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, निक्कम सिंह बालटू, बलवीर ठाकुर (प्रिंस), श्याम शर्मा व मोहिंद्र झगटा शामिल हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay