पावंटा साहिब में 108 एक बार फिर बनी जीवनदायिनी

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 10:36 AM (IST)

पावंटा साहिब : पावंटा साहिब में 108 को सूचना मिली थी कि जामना गांव में एक महिला को 108 की जरूरत है। जिसके बाद 108 महिला को लेने के लिए जामना पहुंची। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल पावंटा साहिब लाया जा रहा था, मगर पांवटा साहिब से 20 किलोमीटर दूर राजबन के समिप महिला प्रसव पीड़ा से करहाने लगी, जिसके बाद 108 के कर्मियों ने महिला की डिलीवरी करवा दी। महिला को जुड़वां बच्चे हुए हैं। डिलीवरी कराने के बाद 108 दोनों बच्चों और महिला को सिविल अस्पताल पावंटा साहिब लेकर पहुंची। दोनों बच्चे और माता सुरक्षित व स्वस्थ रुप से सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिए गए हैं। जानकारी देते हुए 108 के पायलट राजेंद्र ने बताया कि उन्हें लगभग 7ः00 बजे फोन आया था कि एक महिला को 108 की आवश्यकता है। जिसके बाद वह महिला के पास पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल लेकर आने लगे मगर रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद रास्ते में ही उसकी डिलीवरी करवानी पड़ी। महिला को 2 बच्चे हुए हैं और जिन्हें सुरक्षित सिविल अस्पताल पोंटा साहिब पहुंचा दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News