Kangra: 102 और 108 एंबुलैंस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धर्मशाला में बुलंद की आवाज, CITU के बैनर तले निकाली रैली
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 02:33 PM (IST)

धर्मशाला (विवेक): प्रदेश में 102 और 108 एंबुलैंस सेवा से जुड़े कर्मचारी मंगलवार रात से हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को इन कर्मचारियों ने सीटू व जिला स्तरीय कमेटी के बैनर तले धर्मशाला में जोरदार रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली की शुरुआत जोनल अस्पताल धर्मशाला से हुई, जिसमें जिलेभर के यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
हिमाचल सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्यभर में एंबुलेंस कर्मचारी श्रम कानूनों की अनदेखी और शोषण के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस कंपनी कर्मचारियों से 8 की बजाय 12 घंटे काम ले रही है, लेकिन वेतन सिर्फ 8 घंटे का दिया जा रहा है। ओवरटाइम की मांग करने पर कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया या उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया।
कर्मचारी 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो ग्रैजुएटी दी गई है और न ही अन्य कोई लाभ। बिना छुट्टी और कैजुअल लीव के ये कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन हिमाचल प्रदेश नैशनल हैल्थ मिशन के साथ हुई बातचीत में कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने चेताया कि अगर यूनियन की मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, साथ ही अगर हड़ताल के दौरान एंबुलैंस सेवा न मिलने से किसी मरीज की मृत्यु हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व स्वास्थय विभाग की होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here