101वीं जयंती पर पहाड़ ने किया इंदिरा गांधी को याद (Watch Video)

Monday, Nov 19, 2018 - 02:43 PM (IST)

शिमला (योगराज शर्मा): राजनीतिक लाभ लेने लिए देश के विरुद्ध शगुफे छोड़ने वाले दलों को इंदिरा गांधी और अटल से सीखने की जरूरत है। इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती के अवसर पर रिज मैदान में उनकी प्रतिमा पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामलों के मंत्री किशन कूपर ने पुष्प अर्पित कर ये सन्देश अपने विरोधियों को दिया। किशन कपूर ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि आज के नेता देश हित में राजनीति न करके अपने हितों के लिए लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जो देशहित में ठीक नहीं है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने देश हित में बहुत महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैंक का राष्ट्रीयकरण करना उनमें से एक महत्वपूर्ण निर्णय था जिससे भारत के प्रत्येक व्यक्ति लाभ मिला है।


1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान भारत के महान नेता अटल बिहारी बाजपेयी ने भी राजनीति की विचारधारा से उपर उठकर इंदिरा गांधी को देवी का रूप कहा था। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहबाद में नेहरू परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही काफी साहसी किस्म की महिला थी, इन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।


इंदिरा गांधी ने भारत की राजनीति में ही नहीं बल्की विश्व राजनीति में भी अपने फैसलों से इतिहास में नाम दर्ज करवा कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान इंदिरा गाधी ने पाकिस्तान से बंगलादेश को स्वतंत्र करवा कर अपनी दूरदर्शी सोच का परिचय दिया था। 

Ekta