हिमाचल में बड़ा सियासी उलटफेर! पूर्व मंत्री की मौजूदगी में एक साथ 100 लोगों ने थामा BJP का दामन

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 05:37 PM (IST)

परवाणू (विकास): शहर के राजनीतिक गलियारों में रविवार को उस वक्त बड़ी हलचल देखने को मिली, जब एक साथ करीब 100 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। स्थानीय वेद मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस से जुड़े इन तमाम लोगों ने विधिवत रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से स्थानीय भाजपा इकाई में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष केवल कृष्ण ने पार्टी के कुनबे में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी से जुड़े ये सभी नए सदस्य आने वाले समय में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News