चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सीयूसीईटी 2026 के तहत दे रही 250 करोड़ की स्कॉलरशिप; मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए 100% तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 06:11 PM (IST)
हिमाचल डेस्कः सर्वश्रेष्ठ शिक्षा, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्टर, शानदार प्लेसमेंट तथा उत्कृष्ट ग्लोबल रैंकिंग के लिए प्रख्यात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अधिकाधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालिया रिलीज़ क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2026 में अपनी बढ़त निरंतर जारी रखते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुख्य विषयों- कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन सिस्टम, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, और मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में दुनिया की टॉप 300 यूनिवर्सिटियों में जगह बनाने के साथ-साथ दुनिया की शीर्ष 1% यूनिवर्सिटियों में शामिल होकर अपनी वैश्विक प्रतिष्ठा को और भी सुदृढ़ किया है। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग 2026 में एक बड़ी छलांग लगाते हुए साल 2025 सब्जेक्ट रैंकिंग के 5 से बढ़कर कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एरोनॉटिकल एंड मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, बिजनेस मैनेजमेंट, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंसेज, एनवायरनमेंटल साइंसेज, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और इकोनॉमिक्स जैसे कुल 11 प्रमुख विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रोफेसर (डॉ.) बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश-विदेश के बड़े रिक्रूटर्स की पहली पसंद है। 1300 से ज़्यादा रिक्रूटर्स ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के 2025 सत्र के छात्रों को 10,000 से ज़्यादा नौकरियों के ऑफर दिए हैं। इसमें सर्वाधिक इंटरनेशनल पैकेज 1.7 करोड़ रुपये जबकि घरेलू पैकेज ऑफर 59.9 लाख रुपये रहा। इनमें 6 कंपनियों ने छात्रों को 35 लाख रुपये या उससे ज़्यादा का सैलरी पैकेज दिया, जबकि 10 कंपनियों ने 30 लाख रुपये या उससे ज़्यादा और 20 कंपनियों ने 25 लाख रुपये से ज़्यादा सालाना सैलरी पैकेज के जॉब ऑफर किए।
प्रोफेसर बावा ने कहा,“सत्र 2025 में हिमाचल प्रदेश के 668 छात्रों ने टॉप एमएनसी और भारतीय कंपनियों से जॉब ऑफर हासिल किए हैं। हमीरपुर के छात्रों की प्लेसमेंट की जानकारी देते हुए प्रो (डॉ) आरएसबावा ने बताया कि हमीरपुर की एमबीए छात्रा अंशिका ठाकुर ने आईपीवी एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड में प्लेसमेंट हासिल की है। हमीरपुर से सीयू में एमसीए छात्र आयुष ठाकुर को टाइम्स इंटरनेट (टाइम्स ऑफ इंडिया) में, जबकि हमीरपुर से केमिस्ट्री में एमएससी छात्रा नमिता शर्मा को ब्लूमकेम एजी प्राइवेट लिमिटेड में प्लेसमेंट हासिल की। नौकरी मिली।
हमीरपुर की रहने वाली तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एमबीए छात्रा दिशा शर्मा ने थिंक ईबाईक गो प्रा. लि. तथा अशाही इंडिया ग्लास लि. से आकर्षक जॉब ऑफर हासिल किए। हमीरपुर निवासी तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बीटेक सीएसई छात्रों पंकज शर्मा ने टेक महिंद्रा में जबकि सौरभ ठाकुर ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ लिमिटेड (टीसीएस) (निंजा) से जॉब ऑफर प्राप्त किए। एमबीए डिजिटल मार्केटिंग छात्र अभय कुमार चड्ढा ने वर्चुओसो नेटसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड तथा बीई सिविल इंजीनियरिंग के छात्र शिवम शर्मा ने एटीएस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से शानदार जॉब ऑफर हासिल किए।

प्रोफेसर (डॉ.) बावा ने कहा, “होनहार एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एडमिशन-कम-स्कॉलरशिप प्रोग्राम-चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET 2026) के ज़रिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देकर हज़ारों छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप प्रदान कर रही हैं, इसमें 200 करोड़ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली और 50 करोड़ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस के लिए आवंटित है। इच्छुक छात्र चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की साइट https://www.cuchd.in/scholarship/ पर जाकर आसानी से CUCET 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं तथा अपनी सुविधानुसार समय का चुनाव भी कर सकते हैं।
प्रोफेसर बावा ने कहा, "2012 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली की स्थापना के बाद से, भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों तथा विदेशों के 1.40 लाख से ज़्यादा छात्रों ने यूनिवर्सिटी द्वारा दी स्कॉलरशिप का लाभ उठाया है। मौजूदा एकेडमिक साल 2025-26 में, हिमाचल प्रदेश के 4300 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप का लाभ उठाया है। इनमें से, 2329 छात्र सीयूसीईटी के ज़रिए और 1977 छात्र अन्य स्कॉलरशिप से लाभांवित हैं। "
डिफेंस स्कॉलरशिप की जानकारी देते हुए डॉ बावा ने कहा,"पिछले 13 सालों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5,723 छात्रों को 6 करोड़ रुपये से अधिक की डिफेंस स्कॉलरशिप प्रदान की है,जिसमें हिमाचल प्रदेश के मौजूदा 105 छात्र शामिल हैं। डिफेंस कर्मियों के परिजन आर्म्ड फोर्सेज एजुकेशनल वेलफेयर स्कीम और शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का एनसीसी विंग देशसेवा के इच्छुक छात्रों के सपनों को साकार कर रहा है। एनसीसी विंग में प्रशिक्षित 50 कैडेट्स इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की तीनों विंग्स में कार्यरत हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रिसर्च और इनोवेशन उपलब्धियों के बारे में बताते हुए डॉ. (प्रोफेसर) बावा ने कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नाम 21,000 से ज़्यादा रिसर्च पब्लिकेशन दर्ज हैं। 5519 से ज़्यादा पेटेंट फाइल जबकि, 5212 पेटेंट प्रकाशित हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में स्टूडेंट्स और फैकल्टी के 238 पेटेंट ग्रांट हुए हैं। सेशन 2024-25 में ही, यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 743 पेटेंट फाइल किए हैं जबकि 770 पब्लिश और 49 पेटेंट ग्रांट हुए हैं। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में सीयू ने इंटरनेशनल रिसर्च में देशभर की सभी यूनिवर्सिटियों में 12वां और प्राइवेट यूनिवर्सिटियों में 9वां रैंक हासिल किया।“
इंडस्ट्री-अकादमिक इंटरफेस के बारे में बताते हुए, डॉ. (प्रो.) बावा ने कहा, “सीयू इनोवेशन और रिसर्च के लिए अनुकूल वातावरण देती है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को, हुंडई, टेक महिंद्रा, कैपजेमिनी और आईबीएम जैसी जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा स्थापित 30 इंडस्ट्री-स्पॉन्सर्ड एडवांस्ड रिसर्च लैब और 32 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस शामिल हैं। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी में 60 रिसर्च सेंटर भी हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर(सीयू-टीबीआई) ने 250 से ज़्यादा स्टूडेंट स्टार्टअप सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। रिसर्च-इंटेंसिव लर्निंग के लिए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी हर साल 15 करोड़ का सालाना बजट देती है। पिछले 5 सालों में अकेले विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय से यूनिवर्सिटी को रिसर्च और इनोवेशन प्रोजेक्ट्स के लिए 90 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त हुई है।"
प्रोफेसर बावा ने बताया,"चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के टॉप ग्लोबल यूनिवर्सिटियों के साथ 530 इंटरनेशनल कोलैबोरेशन हैं, जिसके परिणामस्वरूप सेमेस्टर एक्सचेंज, इंटर्नशिप और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से 2300 से अधिक छात्रों को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूके सहित विभिन्न देशों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में पढ़ने का अवसर मिला। सीयू में 2100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विजिटिंग फैकल्टी, 560 इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क स्कॉलर और 65 देशों के 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं।"
डॉ. (प्रो.) बावा ने आगे कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को अमेरिका स्थित एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (ABET) से भी मान्यता प्राप्त है, जिससे यह मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कार्यक्रमों वाले शीर्ष 0.1% भारतीय यूनिवर्सिटियों में शामिल है। इसे नेशनल बोर्ड ऑफ़ एक्रेडिटेशन (NBA) द्वारा भी मान्यता प्राप्त है।”
डॉ. बावा ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी जीतने वाली देश की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनी,जबकि 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में 67 मेडल जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी रेसलिंग चैंपियनशिप 2025-26 में भी यूनिवर्सिटी 16 मेडल जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने अब तक 138 नेशनल और 87 इंटरनेशनल सहित कुल 610 मेडल जीते हैं। यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों को 6.5 करोड़ के वार्षिक बजट के साथ अत्याधुनिक और निशुल्क सुविधाएं प्रदान करती हैं।
वर्तमान में 562 छात्राओं सहित 1,183 एथलीट स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप का लाभ उठा रहे हैं, जिनमें54 छात्र हिमाचल प्रदेश से हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह, इंडियन कबड्डी टीम के कैप्टन अर्जुन अवॉर्डी पवन शेरावत और इंडियन हॉकी प्लेयर संजय सहित अनेक नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी एवं एथलीट दिए है। इसके अलावा,सीयू ने 39वें एआईयू इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल 2026 में पाँचवीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप जीती तथा म्यूज़िक, लिटरेरी और फाइन आर्ट्स कैटेगरी में ओवरऑल ट्रॉफियां हासिल की।

