अनिल ठाकुर को बनाया गया हमीरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2015 - 09:27 AM (IST)

हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिला हमीरपुर में जिला भाजपा अध्यक्ष का चुनाव जामली धाम गऊशाला में रविवार को सर्वसम्मति से हुआ। जिला चुनाव अधिकारी विधायक वीरेंद्र कंवर की देखरेख में सर्वसम्मति से अनिल ठाकुर को भाजपा जिलाध्यक्ष चुना गया। 


अनिल ठाकुर के नाम के 2 प्रस्ताव चुनाव अधिकारी के समक्ष पेश किए गए, जिसमें पहले प्रस्ताव में भोरंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष जैमल ठाकुर ने अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था तथा सुजानपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष कै. रणजीत सिंह ने प्रस्ताव का समर्थन किया। दूसरे प्रस्ताव में बड़सर के मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और नादौन मंडल के अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने प्रस्ताव का समर्थन किया। उसके बाद चुनाव अधिकारी के पास एक ही नामांकन आने के बाद अनिल ठाकुर को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News