सर्पदंश से 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2016 - 09:53 PM (IST)

चम्बा : बीते 24 घंटों के दौरान जिला के 2 क्षेत्रों में सर्पदंश के 2 मामले सामने आए हैं। दोनों लोगों का क्षेत्रीय चिकित्सालय में उपचार चला हुआ है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय खीटू पुत्र उत्तम सिंह निवासी गांव रजेरा रविवार की शाम को जब अपने खेत में काम कर रहा था तो वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। घरवालों ने उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उपचार के लिए भर्ती कर लिया। दूसरा मामला चकलू पंचायत के घट्टा गांव का है।


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय पम्मी पत्नी राजेश कुमार अपने खेत में रविवार को काम कर रही थी तो एक सांप ने उसे डस लिया। महिला ने इस घटना के बारे में अपने परिवार को जानकारी दी, जिसके चलते परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए रविवार देर शाम को क्षेत्रीय चिकित्सालय पहुंचाया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News