बरसाती नाले में बहीं 3 लड़कियां, 1 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2016 - 08:52 PM (IST)

सिहुंता: एक बरसाती नाले में 3 लड़कियां बह गईं, जिनमें से 2 तो किसी तरह से खुद को बचाने में कामयाब रहीं लेकिन तीसरी लड़की की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भटियात व नायब तहसीलदार शमशेर सिंह मौके पर पहुंच गए।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिन्ना के गांव पंजला की 3 लड़कियां अपने गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार दोपहर को गई हुई थीं। वहां से जब वे घर वापस जाने के लिए गांव के पंजला नाला के बीच से होकर गुजर रही थीं तो अचानक ही नाले में बाढ़ आ गई और उसकी चपेट में आकर तीनों लड़कियां बह गईं।

 

इस दौरान 2 लड़कियों ने तो किनारे में पहुंचने में सफलता हासिल कर ली लेकिन 8वीं कक्षा में पढऩे वाली रुचि पुत्री सुरिंद्र कुमार गांव पंजला की मौत हो गई। घटना की पुष्टि नायब तहसीलदार शमशेर सिंह ने की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News