12 साल के लड़के ने 5 वर्षीय बच्ची से किया गंदा काम

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 05:09 PM (IST)

शिमला  : शिमला शहर के बाहरी इलाके धल्ली में 12 साल के लड़के ने पांच वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और लड़की के माता-पिता ने कल पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस ने बताया कि जब लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी ने उसे लालच दिया तथा कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

आरोपी मकान मालिक का बेटा 
लड़की नेपाली दंपति की बेटी है जो मजदूर हैं और आरोपी मकान मालिक का बेटा है।  बच्ची के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और जांच चल रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News