विक्रमादित्य का टिकट फाइनल, अनिल शर्मा के खिलाफ कौल की पुत्री मैदान में

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 10:30 AM (IST)

शिमला: कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की पुत्री चंपा ठाकुर को मंडी सदर से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारियां हैं। यह खबर सूत्रों के अनुसार है। इसी तरह ज्वाली से मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती के स्थान पर उनके पिता एवं पूर्व मंत्री चंद्र कुमार को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इसके साथ ही ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया के स्थान पर दामाद को टिकट मिल सकता है। पठानिया भी उनके लिए टिकट दिए जाने की पैरवी कर चुके हैं। वहीं रामलाल ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर व कुलदीप सिंह पठानिया के टिकट पर भी मोहर लग चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य का टिकट भी फाइनल हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News