अनुराग-सुषमा की मदद से 6 साल बाद अपनों बीच पहुंचेगा राजकुमार

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 12:44 AM (IST)

हमीरपुर: हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के मक्कड़ गांव का राजकुमार पुत्र होशियार सिंह 6 वर्ष पहले विदेश (अबुधाबी) में लापता हो गया था। राजकुमार की शादी हमीरपुर विस क्षेत्र के काले अम्ब में हुई थी। शादी के 4 माह बाद ही राजकुमार विदेश में कमाने चला गया था। अबुधाबी में राजकुमार के लापता होने की खबर पहली बार परिजनों को 10 अगस्त, 2015 को मिली थी जिसके बाद राजकुमार के परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर से संपर्क किया जिसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने राजकुमार को ढूंढने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखा तथा राजकुमार को ढूंढने की गुहार लगाई।

विदेश मंत्रालय ने खोज निकाला लापता राजकुमार 
अब लापता राजकुमार की खोज विदेश मंत्रालय ने कर ली है तथा राजकुमार के परिजनों को सूचना मिली है कि वह बुधवार रात को घर पहुंच जाएगा। राजकुमार के स्वदेश वापस लौटने से उसके परिजन व रिश्तेदार बेहद खुश हैं। इसकी पुष्टि काले अम्ब गांव से कांगड़ा बैंक के पूर्व अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया ने की है। उन्होंने बताया कि राजकुमार को विदेश से लाने का श्रेय सांसद अनुराग ठाकुर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News