1.94 लाख रुपए लेकर भागने वाला काबू

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 07:12 PM (IST)

पालमपुर : मारंडा में एम.टी.एम. बदल कर 1 लाख 94 हजार रुपए निकलवाने वाला आखिरकार पुलिस के हाथ चढ़ गया। आरोपी अशोक पुत्र शेर सिंह निवासी खोखरा कोर पीरां वाली गली (रोहतक) का रहने वाला है। इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह के अंदेशे के चलते पुलिस बारीकी से जांच में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी कुछ और लोगों के नाम भी उगल सकता है। अशोक गत माह मारंडा में हुई ए.टी.एम. की इस धोखाधड़ी में वांछित था। पुलिस को अभी तक उसके साथ आए 2 व्यक्तियों की तलाश है, जो अभी तक फरार हैं। पुलिस ने उक्त आरोपी को चढियार चौक में कार सहित गिरफ्तार किया है। 

अन्य राज्य में बिछाते हंै जाल
बता दें कि गत माह एक व्यक्ति ने आरोपी अशोक को ए.टी.एम. से पैसे निकलवाने के लिए कहा तथा अपना ए.टी.एम. उसे दे दिया। इसी बीच वह उस व्यक्ति को धोखा देकर 1 लाख 94 हजार रुपए लेकर फरार हो गया था। ये लोग अक्सर अपनी कार्रवाई को अंजाम देकर अन्य राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यू.पी. में भी जाकर अपना जाल बिछाते हैं। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में अन्य जगहों पर हुई ए.टी.एम. लूट मामले में इनसे कुछ सुराग मिलेंगे। बहरहाल पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया था, ऐसे में पकड़े गए व्यक्ति का मैडीकल करवाया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News