नगर निगम का हाऊस कल, प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ौतरी पर होगा हंगामा

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2018 - 09:41 AM (IST)

शिमला : नगर निगम की साल की पहली मासिक बैठक शनिवार को होगी। बैठक में नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में बढ़ौतरी के मामले में सदन में हंगामा होने के आसार हैं। पार्षद निगम के इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं, ऐसे में सदन के भीतर पार्षद प्रशासन को मामले पर घेर सकते हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स में दोगुनी बढ़ौतरी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे बीते दिनों एफ.सी.पी.सी. में चर्चा के लिए रखा गया था। मामले पर अंतिम स्वीकृति के लिए सदन में रखा जाना है। बैठक की अध्यक्षता मेयर कुसुम सदरेट करेंगी। निगम के पार्षदों का तर्क है कि शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं, ऐसे में टैक्स में किसी भी तरह की बढ़ौतरी मंजूर नहीं होगी। वहीं मर्ज वार्डों के पार्षदों का कहना है कि मर्ज वार्डों के लोगों को एम्बुलैंस रोड, सीवरेज कनैक्टीविटी, पर्याप्त पानी इत्यादि की सुविधा नहीं मिल रही है, ऐसे में बिना सुविधाएं दिए टैक्स में किसी भी तरह की वृद्धि मंजूर नहीं होगी।

वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प कर हड़ताल पर चले जाएंगे
टुटू व मजियाठ वार्ड में सफाई व्यवस्था आऊटसोर्स करने पर होगा फैसला वहीं नगर निगम सदन में टुटू व मजियाठ वार्ड में सफाई व्यवस्था को आऊटसोर्स करने को लेकर भी अहम फैसला होगा। यदि सदन दोनों वार्डों में सफाई व्यवस्था को आऊटसोर्स करने का निर्णय लेता है तो सैहब कर्मचारी शहर के अन्य वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प कर हड़ताल पर चले जाएंगे। सैहब कर्मचारियों ने 27 तक अपनी हड़ताल वापस ली है। यदि निगम सफाई व्यवस्था को ठेके पर देता है तो शहर में सैहब कर्मचारी कामकाज ठप्प कर देंगे। ऐसे में सदन में मामले पर अहम फैसला होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News