हिमाचल में 136 मतदान केंद्रों की बागडोर संभालेंगी महिलाएं

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 10:49 AM (IST)

शिमला: हिमाचल के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 136 मतदान केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मियों और सभी महिला कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने दी। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को प्रेरित करने के लिए राज्य में पहली बार हर निर्वाचन क्षेत्र में दो महिला प्रबंधित मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 


हिमाचल में कुल 49.13 लाख मतदाता देंगे अपना वोट 
राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में काफी महिला प्रबंध केंद्र हैं। हिमाचल में कुल 49.13 लाख मतदाता अपना वोट देंगे। 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं और इसके नतीजे 18 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 7,521 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से किन्नौर के कांह में सबसे कम 6 मतदाता हैं। सबसे ऊंचे स्थल पर स्थित मतदान केंद्र हिक्किम हैं, जो लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक ऊंचाई 15 हजार फीट पर स्थित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News