Volvo बस में नशे की इतनी बड़ी खेप देख उड़े पुलिस के होश, युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 01:11 AM (IST)

कुल्लू: पुलिस को नाके के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक युवक को दबोचा है। यह युवक मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में सफर कर रहा था। बजौरा में नाके पर पुलिस ने जब बस को जांच के लिए रोका तो बस में सवार कई यात्रियों से पूछताछ भी की। जब पुलिस उक्त युवक के पास पहुंची तो वह हड़बड़ा गया। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.72 किलोग्राम बरामद हुई।

कर्नाटका का रहने वाला है युवक
उक्त युवक के पास चरस की इतनी बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील बाबू पुत्र बाबू सेठी निवासी हाऊस नंबर 12, राजा हाऊस गली अंगोल बेलगाम तिलक बाड़ी कर्नाटका के रूप में हुई है जोकि 22 साल का है। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 15 सितम्बर तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं।  मामले की पुष्टि एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News