हैवानियत : पहले पति को शराब पिलाई, फिर पत्नी को बेहोश कर खेला यह गंदा खेल

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2017 - 08:01 PM (IST)

अम्ब: जिला रूपनगर (पंजाब) की एक महिला की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने रेप का मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अम्ब के एक गांव में अपने पति सहित किराए के मकान में रह रही महिला ने शिकायत की है कि उसका पति लेबर का कार्य करता है। गत 12 जून को क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहने वाला एक प्रवासी व्यक्ति उनके घर पर आया और उसने उसे अपनी बातों में लेकर 2 लेडीज सूट खरीद कर दिए। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसके पति के साथ मित्रता कर ली। 

डिनर के बहाने घर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
महिला ने आरोप लगाया है कि उसने उन दोनों (पति-पत्नी) को डिनर के लिए अपने निवास स्थान अम्ब क्षेत्र में बुलाया। देर सायं जब वे दोनों उसके घर पर पहुंचे तो उसने बड़े ही सुनियोजित ढंग से उसके पति को शराब पिलाई और उसने उसे पीने के लिए शीतलपेय दिया, जिसके बाद वे दोनों बेहोश हो गए। उसने आरोप लगाया है कि उसने कथित रूप से रात को बेहोशी की हालत में उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। अगली सुबह उसने उन दोनों को चाय पिलाई और वह उसके पति को मुबारिकपुर ले गया। वह पूरा दिन उसके कमरे में रही।

रात को फिर खेला गंदा खेल
देर सायं वह अकेला कमरे पर आया और कहने लगा कि उसका पति किसी कार्य के लिए लुधियाना गया है। उसने आरोप लगाया कि उसने रात को फिर उससे दुष्कर्म किया। डी.एस.पी. अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी रोहित के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 376, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News