तांत्रिकों को घर बुलाने पर फैल गई यह अफवाह, लोगों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Apr 23, 2017 - 11:21 PM (IST)

गोहर (सतीश): सराज घाटी के थुनाग में नर बलि की अफवाह के चलते हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि थुनाग क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने कुल देवता को अपने घर लाने के लिए कुछ तांत्रिकों को घर बुलाया था। गांव में करीब आधा दर्जन तांत्रिकों के उक्त व्यक्ति के घर में पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने यह शक जताया कि यह मामला पशु बलि, नर बलि और पुरानी माया का हो सकता है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। 

PunjabKesari

पुलिस न छान मारा पूरा घर 
पुलिस ने उक्त व्यक्ति का पूरा घर छान मारा और नर बलि, पशु बलि और माया के रूप में पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ। नर बलि की अफवाह के चलते कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था। थाना प्रभारी गोहर चांद किशोर ने बताया कि तांत्रिकों के घर पहुंचने पर गांव के लोग डर गए थे मगर ऐसा कुछ भी नहीं था। कुल देवता को घर लाने के लिए व्यक्ति ने तांत्रिकों को घर पर न्यौता दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News