अप्पर अंदौरा में महिला पर दराट से हमला

Sunday, Jun 26, 2016 - 09:06 PM (IST)

अम्ब: अम्ब से सटे अप्पर अंदौरा में एक महिला पर दराट से हमला कर जख्मी करने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला ने आरोप लगाया कि ससुर व देवर ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे घायल किया है।

 

अम्ब अस्पताल में उपचाराधीन महिला सोनिका (28) पत्नी कपूरदीन निवासी अप्पर अंदौरा ने पुलिस में बयान दिया कि उसके ससुराल के लोग उससे पहले भी मारपीट करते हैं। उसने आरोप लगाया कि रविवार दोपहर को उक्त लोगों ने दराट से उसकी बाजू पर वार कर दिया। डीएसपी अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।