अचानक अजगर को देख लोगों के छूटे पसीने, फैली दहशत

Wednesday, Sep 28, 2016 - 03:42 PM (IST)

बंगाणा: हिमाचल के ऊना जिले में उस समय अचानक दहशत फैल गई जब साथ लगते खेतों में अजगर निकल आया। खेतों में अजगर को देखने आसपास के लोगों की भीड़ लग गई लेकिन उसे पकड़ने से सब डर रहे थे। जानकारी के मुताबिक लोगों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। बड़ी मुसतैदी से अजगर को पिजरें की सहायता से पकड़ा गया।


वन परिक्षेत्र अधिकारी रतन कश्यप ने बताया कि करीब 10 फुट लम्बे अजगर को वन कर्मियों ने जिंदा पिंजरे में पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी अजीत कुमार ने इसकी सूचना दी जिस पर आर.ओ. रतन कश्यप, वनरक्षक मोमन्यार अजय कुमार, वनरक्षक सैली संजीव कुमार, वनरक्षक मकरैड़ कर्म चंद तथा वन कर्मी कर्मचंद टीम सहित मौके पर पहुंचे।