नेहा मर्डर मामला : पति और जेठ गिरफ्तार

Saturday, Jul 16, 2016 - 07:30 PM (IST)

ऊना: स्थानीय वार्ड नंबर 4 में हुए नेहा मर्डर मामले में पुलिस ने उसके पति अरुण सभ्रवाल और जेठ तरुण दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। हालातों और बयानों में संदिग्ध पाए जाने के चलते दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कालेज में भेजा गया है।

 

बता दें कि शुक्रवार दोपहर के समय नेहा पत्नी अरुण सभ्रवाल की लाश खून से लथपथ हालत में बैडरूम के दरवाजे के पास पाई गई थी। घर में कई जगहों पर खून के छींटे मिले थे और पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया था। इसी कड़ी में पुलिस ने मृतका के पति और जेठ को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।