PICS: कांग्रेस बैठक में अचानक गिर पड़े अग्निहोत्री, उड़े सबके होश...

Monday, Sep 26, 2016 - 11:06 AM (IST)

ऊना: उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार देर रात झलेड़ा के पास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से वह मंच पर गिर पड़े। 


जानकारी के मुताबिक मंत्री के स्टाफ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने फौरन उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है स्वास्थ्य में सुधार के चलते ऊना अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर चंडीगढ़ में भेज दिया गया है। 


मंत्री के अस्वस्‍थ होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों का तांता लग गया। सीएमओ डॉ. अशोक दरोच का कहना है कि उद्योग मंत्री की तबीयत में अब सुधार है।