नाबालिगा से छेड़छाड़ का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Saturday, May 28, 2016 - 01:54 AM (IST)

अम्ब: नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 3 आरोपियों में से अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। गौरतलब है कि गत दिनों देर सायं एक गांव में बाजार आई हुई नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत की थी कि जब वह बाजार में सामान लेने आई थी तो रास्ते में 3 लड़कों ने उसके साथ कथित छेड़छाड़ की।

 

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी अम्ब जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि पुलिस ने छेड़छाड़ मामले में दूसरे आरोपी को वीरवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया है तथा तीसरे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।