उद्योग की छत से गिरा मजदूर, मौत

Friday, Sep 30, 2016 - 08:12 PM (IST)

टाहलीवाल: बाथू स्थित एक उद्योग में कार्य कर रहे मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार पुत्र सदानंद निवासी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मजदूर जब उद्योग में एक पुरानी सीमैंट की चादर से बनी छत पर काम रहा था।


काम जल्दी खत्म करने के चक्कर में बिना सेफ्टी और लापरवाही से काम करने के चलते सीमैंट की चादर अचानक टूट गई, जिससे मजदूर नीचे जा गिरा। उद्योग के अन्य मजदूर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।