चिंतपूर्णी में युवती से गैंग रेप

Tuesday, Aug 23, 2016 - 05:25 PM (IST)

चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी के एक होटल में 19 वर्षीय लड़की से 2 लड़कों द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। लड़की कांगड़ा जिला के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है और क्षेत्र के समीपवर्ती कालेज की छात्रा है। उक्त लड़की की शिकायत पर देहरा थाना में 2 लड़कों के खिलाफ धारा 376, 363, 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि चिंतपूर्णी के निकटवर्ती गांव के 2 लड़कों ने उसे कालेज से आते समय बाइक पर बिठाया और झांसा देकर एक होटल में ले गए जहां रात को दोनों ने बारी-बारी उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दी जिसके बाद लड़की की शिकायत पर उसके परिजनों ने थाना देहरा में मामले की शिकायत दर्ज करवा दी। 
 
पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवा लिया है और लड़कों की तलाश में पुलिस ने टीमें रवाना कर दी हैं। डीएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की शीघ्र धरपकड़ की जाएगी। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी यशपाल सिंह ने की है।