ऊना में नकाबपोश बदमाशों ने किया ATM लूट का प्रयास

Monday, Sep 26, 2016 - 03:34 PM (IST)

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में चोरो के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। चोरो ने इस बार ऊना मुख्यालय पर स्थित सेन्ट्रल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास करके पुलिस विभाग की कलई खोल कर रख दी है।

जानकारी के मुताबिक चोरो ने देर रात अंजाम दी गई इस वारदात में हालांकि चोर कुछ ले जाने में असफल रहे, लेकिन एटीएम को उन्होंने बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। आज सुबह जैसे ही स्थानीय लोग सैर के लिए निकले तो उन्होंने एटीएम को टूटा हुआ पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सुचना मिलते ही ए.एस.पी. मदन लाल कौशल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज को सी.सी.टी.वी. खंगालने के आदेश दिए। डी.एस.पी. मुख्यालय कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।