मनसोह टिक्करी में पशुशाला राख

Tuesday, Oct 25, 2016 - 03:25 AM (IST)

अम्ब : उपमंडल मुख्यालय से सटे गांव मनसोह टिक्करी में एक पशुशाला जलने से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। रविवार देर सायं मनसोह टिक्करी में राजकुमार पुत्र सुभाष चंद की पशुशाला में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अम्ब से लीङ्क्षडग फायरमैन सुजान सिंह, चालक रणजीत सिंह, फायरमैन लक्की व गृहरक्षक साहिल ठाकुर पर आधारित गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।


लीङ्क्षडग फायरमैन ने बताया कि इस घटना में स्लेटपोश पशुशाला के अलावा वाटर कूलर व हजारों का पशुचारा जलकर राख हो गया है। इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपए का नुक्सान आंका गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।